फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र के पुराना रसूलपुर इलाके में एक निकाह उस वक्त टल गया जब दूल्हा और उसके परिवार ने दहेज में ₹10 लाख की मांग कर दी। पीड़िता पक्ष का आरोप है कि जब वे बात करने लड़के के घर पहुंचे, तो उनके साथ मारपीट भी की गई।जानकारी के अनुसार, ताजउद्दीन नामक व्यक्ति की बेटी का निकाह 6 अप्रैल को तय था। लड़की का रिश्ता आरिफ नामक युवक से हुआ था और उसी दिन बारात आने वाली थी। लेकिन बारात से पहले ही दूल्हे और उसके घरवालों ने दहेज की मांग रख दी।जब लड़की के पिता बात करने लड़के के घर पहुंचे तो शादी से इंकार कर दिया गया और कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता भी की गई। इस घटना से आहत परिवार ने थाना रसूलपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़ित पक्ष ने इंसाफ की गुहार लगाई है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
