( रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। जय ज्योति इण्टर मिडिएट कालेज चुर्क में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहा स्वीप योजना के ट्रेनर अमर सिंह द्वारा बच्चों को जागरूक मतदाता बनने एवं मतदान में भाग लेने की शपथ दिलाई गई इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए छात्राओं को जागरूक किया गया। शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्या अमीता पाण्डेय ने इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि 18 साल या उससे अधिक उम्र वाले छात्राओं को अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भरना चाहिए। यह अभियान पूरे जिले में चल रहा है। जिसका लाभ सभी योग्य युवाओं को उठाना चाहिए। इसके लिए मतदान केंद्रों पर कैंप लगाने के लिए तिथि भी तय की गई है। जहां बीएलओ मौजूद रहेंगे इसके अलावा बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक कागजात जमा कर अपना नाम जुड़वाया जा सकता है। शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्य अमित पांडे एवं बीएलओ, तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार