भाजपा नेता ने पत्रकार को दी भद्दी भद्दी गालियां , दी नगर छोड़ने की धमकी

Share

दुद्धी/सोनभद्र: बीजेपी सरकार भयमुक्त शासन को लेकर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही और डंका भी पीट रही है वहीं धरातल पर पार्टी के छुटभैये नेता पार्टी के निर्देशों का माखौल उड़ा रहे है जिससे से जनता सहित बुद्धजीवियों में आक्रोश है |
बीजेपी के छुटभैये सरकार के मंशा पर किस तरह पलीता लगा रहे है इसकी बानगी रविवार की रात्रि देखने को मिली , स्थानीय क़स्बे के वार्ड नं 10 में ठंड से कांपती इधर उधर भटकते वृद्धा महिला को देख वार्ड सदस्य आमेश सिंह पत्रकार रवि सिंह, मनीष कुमार पत्रकार व कुछ पुलिस कर्मियों के साथ क़स्बे में भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरी के निजी भवन में किराए पर संचालित ओल्ड एज होम( वृद्धा आश्रम ) में दाखिला कराने ले गए तो वहां के केअर टेकर ने उक्त वृद्धा को दाखिला लेने से इनकार किया जाने लगा | कड़ाके की ठंड की रात में दाखिला नही लेने पर जब पत्रकार रवि सिंह ने बीजेपी नेता व निवर्तमान जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी को सेल्फोन पर मामले को अवगत कराया तो नेता जी ने कहा कि
उक्त महिला दो दिनों तक वृद्धा आश्रम में रह चुकी है ,जब पत्रकार द्वारा वृद्धा आश्रम की स्थिति की पोल खोलने की खबर चलाने की बात कही तो नेता जी उखड़ गए और पत्रकार को माँ की भद्दी भद्दी गालियां बकने लगे और गालियों का बौछार पत्रकार को जाति सूचक गली देते हुए अगले दिन से नगर छोड़ने की धमकी दे डाली| मामले से आघात हुए डरे सहमे यूनाइटेड भारत ,क्राइम जासूस , जागरूक एक्सप्रेस के पत्रकार ने भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व जिलामंत्री दिलीप पांडेय ,मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता जनों सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पदाधिकारियों में घटना को अवगत कराया है |

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *