दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)-।कस्बा स्थित टाऊन क्लब खेल क्रिकेट खेल मैदान पर चल रहे 18 वें बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुकाबले में शुक्रवार को कई रोमांचक मैच खेले गए।जिसमें बैडमिंटन टूर्नामेंट में आजमगढ़ के विशेष और अजीत ने ओबरा के प्रशान्त और लक्की को 21-09 और 21-15 से हराया।
सेमीफाइनल मुकाबले में दुद्धी के अर्शलान और आकाश पांडे ने दुद्धी के ही रेहान और गौस को 21-19 और 21-14 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
आजमगढ़ के विशेष और अजीत ने डाल्टनगंज के शौर्य और नरेन्द्र को 21-10 और 21-12 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
ओबरा के हर्षित और मृत्युन्जय ने वाराणसी के आदित्य और अभिषेक को 21-17 और 21-17 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
गढ़वा के चन्दन और राजन ने वाराणसी के सागर और करन को 21-5 और 21-10 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ के विशेष और अजीत ने आजमगढ़ के ही शुभम और आयुष को 21-11 और 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
ओबरा के हर्षित और मृत्युन्जय ने गढ़वा के चन्दन और राजन को 21-19, 11-21 और 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।दुद्धी के इस टूर्नामेंट में कई स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर खिलाड़ियों ने भाग लिया ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
