प्रदेश की अंतिम विधानसभा सीट दुद्धी (403) से भारतीय जनता पार्टी के आदिवासी विधायक रामदुलारे गोंड को आज एमपी/एमएलए कोर्ट ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट में 25 वर्ष की सश्रम कारावास और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट का मुकदमा 04 नवम्बर 2014 में दर्ज हुआ था, उस समय वह ग्राम प्रधानपति थे। इस फैसले पर पीड़िता के भाई ने कहा कि कोर्ट द्वारा दिये गए फैसले से वह और उनका परिवार खुश है , आज उनकी बहन को न्याय मिला है। हमारे ग्राम पंचायत के प्रधानपति रामदुलारे गोंड ने एक वर्ष तक डरा धमका कर मेरी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया , इसको लेकर वह 04 नवम्बर 2014 को मुकदमा दर्ज कराया था, एक लंबी लड़ाई के बाद हमे न्याय मिला है। इस मुकदमे की पैरवी के दौरान आरोपी प्रधानपति वर्ष 2022 में भाजपा से विधायक बन गया और समझौते के लिए धमकी देकर दबाव बना रहा था। वही फैसला आने पर वादी के अधिवक्ता ने कहा कि आज एमपी/एमएलए कोर्ट ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट में भाजपा विधायक रामदुलारे गोंड को दोषी मानते हुए 25 वर्ष की सश्रम कारावास और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मुकदमे में पीड़िता की आठ वर्षीय बच्ची के विषय मे कोर्ट ने चर्चा नही किया लेकिन सरकार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को ध्यान में रखते हुए उसे भी कानूनी न्याय देना चाहिए।

बहन कों दिलाया न्याय, आरोपी पहुचा सलाखों के पीछे
विधायक के फैसले पर पीड़िता के भाई ने कहा कि कोर्ट द्वारा दिये गए फैसले से वह और उनका परिवार खुश है , आज उनकी बहन को न्याय मिला है। हमारे ग्राम पंचायत के प्रधानपति रामदुलारे गोंड ने एक वर्ष तक डरा धमका कर मेरी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया , इसको लेकर वह 04 नवम्बर 2014 को मुकदमा दर्ज कराया था, एक लंबी लड़ाई के बाद हमे न्याय मिला है। इस मुकदमे की पैरवी के दौरान आरोपी प्रधानपति वर्ष 2022 में भाजपा से विधायक बन गया और समझौते के लिए धमकी देकर दबाव बना रहा था। वही फैसला आने पर वादी के अधिवक्ता ने कहा कि आज एमपी/एमएलए कोर्ट ने दुष्कर्म और पास्को एक्ट में भाजपा विधायक रामदुलारे गोंड को दोषी मानते हुए 25 वर्ष की सश्रम कारावास और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सरकारी अभियोजन के वकील ने कह दी यह बात
सरकारी अभियोजन के वकील सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया की विधायक के ऊपर धारा पास्को, 376 व 201 मे 25 साल का सश्रम सजा और 10 लाख जुर्माना लागाया है। 10 लाख रुपाया पिड़िता को मिलेगा ।
जाने क्या बोले अधिवक्ता
पिड़िता के अधिवक्ता विकास शाक्य ने बताया की पिड़िता के साथ 1 वर्ष तक बलात्कार करता रहा पिडिता ने 9 साल तक न्यायालय मे न्याय की उम्मीद का दामन थामी रही और आखिरकार पिड़िता को न्याय मिल ही गई न्याय की जीत हुयी विधायक को 25 साल की सजा व 10 लाख का जुर्माना लगाया है ।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार