सोनभद्र के घोरावल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आगमन हुआ लेकिन आने में विलंब होने के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि इसके लिए पुनः अलग से समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश सहित देश में भाजपा की लहर है वहीं उन्होंने बताया कि हाल ही में देश के तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है चाहे वह सोनभद्र की सीमा से सटा हुआ छत्तीसगढ़ या मध्य प्रदेश हो इसके साथ ही राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बनी है और तीनों जगह पर मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण भी कर लिया है वहीं उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक विश्वास जगा है कि जो पार्टी के हित में कार्यकर्ता है एक सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी बड़े से बड़े सम्मान को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश की चार वर्ग जिसमें गरीब, महिला, युवा और किसान इन चार वर्गों में कोई भी हो वह प्रधानमंत्री के लिए वीआईपी है और उनके सबके सम्मान के लिए संकल्पित है।
यूक्रेन इजराइल सहित विश्व के किसी भी देश में फंसे हुए भारतीय नागरिक हो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार सुरक्षित अपने देश लाने का कार्य करती है आज भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है और मुझे पूरा विश्वास है की तीसरी बार मोदी सरकार से बनेगी और तीसरी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत खड़ा होगा और 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य पूरा होगा । राहुल गांधी जी और उनका पूरा गैंग पहले यह बताएं कि झारखंड में एक सांसद के घर में 354 करोड़ से अधिक नकद बरामद हुआ है वह कांग्रेस का एटीएम कैसा चलता है लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले इतिहास उदास जो घमंडियां गठबंधन है जो हताश निराश और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए वह यह सब कुचक्र करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा करने की जरूरत नहीं है अप जुड़ा हुआ है और वह कांग्रेस को जोड़ने के लिए यात्रा निकाले कांग्रेस चली गई तो उत्तर प्रदेश प्रगति के रास्ते पर चल रहा है उत्तर प्रदेश में उनके 1 सांसद और 2 विधायक हैं हमारी सरकार कभी भी किसी भी प्रकार से अखिलेश यादव की सरकार को जगाने के लिए लड़के कूड़े थे कि वह घटना बहुत विचलित करने वाली घटना है और इस प्रकार से घटना है उसकी जांच चल रही है और जांच में यह निकला है कि लड़के बहुत सामान्य परिवार से निकले लेकिन कोई विदेश यात्रा कर रहा है हवाई जहाज से यात्रा कर रहा है उनका यह समर्थ नहीं है इसलिए इस पर बोलना उचित नहीं है जांच टीम बनी है और वह जांच कर रही है वही पूछे गए सवाल पर की कांग्रेस का कहना है कि तीनों राज्यों में कहीं किसी महिला को मुख्यमंत्री नहीं बताया गया इस सवाल पर डिप्टी सीएम ने बताया कि कांग्रेस बीजेपी की सलाहकार नहीं है कब कहां क्या करना है भाजपा का नेतृत्व परिपक्व है उन्हें कांग्रेस बचाओ अभियान चलाने की जरूरत है। वही दूधी के भाजपा विधायक को कल सुनाए गए 25 वर्ष के कठोर कारावास वह 10 लख रुपए जुर्माना के सवाल पर उन्होंने कहा की कानून अपना काम कर रहा है कहीं से उन्होंने तथ्यों को छुपाया है और कानून के द्वारा उन्हें सजा दी गई है कानून अपना काम कर रहा है कानून सबके लिए बराबर है चाहे वह कोई भी हो।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
