सोनभद्र( आलोकपति तिवारी) –
बीआरसी घोरावल पर टेबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र श्री नवीन कुमार पाठक जी उपस्थित तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सूरज कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, नगर पंचायत घोरावल की गरिमामय उपस्थिति में टेबलेट वितरण कार्यक्रम संपन्न किया गया इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं नगर पंचायत घोरावल के अध्यक्ष का स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया घोरावल विकासखंड के सभी 227 प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कुल 433 टैबलेट का वितरण किया गया। चेक विद्यालय में दो टैबलेट का वितरण किया गया जिसमें एक टैबलेट प्रधानाध्यापक के पास होगा तथा दूसरा टैबलेट बेस्ट सहायक अध्यापक के पास इस टैबलेट का उपयोग छात्र उपस्थिति, अध्यापक उपस्थिति तथा विद्यालय में 12 प्रकार के पंजिकाओं का ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन किया जाना है जिससे रियल टाइम में सभी आंकड़े डिजिटल रूप में भेजे जा सकें । टैबलेट में सिम कार्ड एवं डाटा कार्ड हेतु धनराशि का व्यय कंपोजिट ग्रांट मद से किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार