ओबरा/सोनभद्र(गणेश कुमार) – नव मतदाता पंजीकरण के तहत निजी शिक्षण संस्थान पर गुरुवार को शिविर लगाकर अभियान को युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गति दी। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अभियान को सतत चलते हुए नए युवक युवतियों को जागरूक किया। अभियान के विधानसभा ओबरा संयोजक व जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने पार्टी के द्वारा प्राप्त फॉर्मेटो की प्रतिपूर्ति कर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी विस्तृत रूप से दी। नवीन मतदाताओं से सीधा संवाद कर लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। युवाओं ने देश के प्रति समर्पित भाव और भविष्य में बेहतर सरकार चुनने में निर्णायक मतदाता के सूत्रपात के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया।
शिविर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी रोशन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सेठ, मंडल महामंत्री समीर माली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नित्यानंद दूबे, मंडल मंत्री रिजवान अहमद, मंडल मंत्री सागर महरौलिया, राजेश निषाद, गुलाम वाहिद, राहुल पटेल, विमल रंजन सिंह, सौरभ अग्रहरि, परवेज अहमद, अमन गुप्ता इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास