मलिन बस्ती में उपक्रम द्वारा मनाया गया युवा दिवस
उपक्रम द्वारा किया गया युवा संवाद का आयोजन
सोनभद्र :(मुकेश पांडेय, गिरीश तिवारी) –उपक्रम एजुकेशनल फाऊंडेशन सोनभद्र द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के अवसर पर एक युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन डाला के मलिन बस्ती में किया गया। युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बस्ती के युवा छात्र – छात्राओं ने अपने विचार साझा किये, जिनमें उनके कॉलेज जीवन, उनकी चुनौतियों एवं समाधान तथा लक्ष्य प्राप्ति पर चर्चा किया गया। युवा संवाद में उपस्थित अभिभावकों ने भी अपने – अपने विचार शिक्षा के प्रति लोगों में जागरुकता को लेकर किये। उपक्रम की सह संस्थापक किरण तिवारी ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभव को साझा कर युवाओं को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रोत्साहित किया। स्थानीय व्यापार मंडल से अमित, गुडू व सौरभ ने बस्ती के युवाओं को पढ़ायी के बाद उनके कॅरिअर के विभिन्न क्षेत्रों व चुनौतियों पर अपनी बात रखी। उपक्रम के कार्यक्रम प्रबंधक अंकित मौर्य ने बताया की युवा संवाद के माध्यम से बस्ती के युवाओं में स्थानीय नेतृत्व का विकास तथा शिक्षा के क्षेत्र में वे स्थानीय स्तर पर अपनी बस्ती के लोगों के लिए किस प्रकार से काम कर सकते हैं इस पर चर्चा हुई। उपक्रम टीम की सदस्य नूतन मेहरोत्रा, तूलिका खरवार व खुशबु ने संस्था द्वारा मलिन बस्ती में चलाये जा रहे झोला पुस्तकालय व पुस्तकालय के महत्व के बारे में बताया। झोला पुस्तकालय में पढ़ने वाले छात्रों ने भी अपने विचार साझा किये।



Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी