रिपोर्ट रवि कुमार सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। प.दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अन्तर्गत उ०प्र० कौशल विकास मिशन सोनभद्र द्वारा विकास खण्ड दुद्धी अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुद्धी-सोनभद्र में रोजगार मेला आयोजित किया गया जिसमें 20 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस रोजगार मेले में 414 युवाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें 263 युवाओं को मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोंड व विशिष्ठ अतिथि पकौड़ी लाल कोल हांथो संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया इस दौरान अभ्यर्थियों में काफी उत्साह रहा।इस दौरान जिलामंत्री दिलीप पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू , मण्डल महामंत्री (भाजपा) मनीष जायसवाल ,पीयूष, के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रिंसिपल , जिला समन्वयक, उ०प्र० कौशल विकास मिशन यजुवेंद्र नाथ , जिला कौशल प्रबन्धक सोनभद्र,विनोद यादव एवं अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे| बता दे कि इस विभाग द्वारा अगला रोजगार मेला दिनांक 23 जनवरी को नगवां ब्लाक के यूसीसी इंफोटेक सेंटर के परिसर, वैनी में आयोजित किया जायेगा।

Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक