सोनभद्र। आपरेशन क्लीन के अन्तर्गत थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा 02 वाहनो की निलामी, 170 लीटर अंग्रेजी व देशी अवैध शराब, 230 लीटर कच्ची शराब (कुल 400 लीटर अवैध शराब) तथा थाना पिपरी पुलिस द्वारा 575 लीटर कच्ची शराब का किया गया विनष्टीकरण। पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्लीन के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक जनपद डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा थाना हाथीनाला पर पंजीकृत 60/63 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 04 अभियोगों में कुल 170 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब व 60 आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 23 अभियोगों में कुल 230 लीटर कच्ची शराब का विनष्टिकरण किया गया तथा मु0अ0सं0- 229/2013 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित मालमुकदमाती एक अदद क्वालिस गाड़ी व 207 एम0वी0 एक्ट से सम्बन्धित एक अदद मोटरसाईकिल की नियमानुसार निलामी करायी गयी। इसी प्रकार थाना पिपरी पुलिस द्वारा उपजिलाधिकारी पिपरी व क्षेत्राधिकारी पिपरी की अध्यक्षता में गठित टीम के समक्ष 2022-23 के अन्तर्गत धारा-60 आबकारी अधिनियम के कुल 44 मुकदमाती माल कुल 575 लीटर अवैध कच्ची शराब को गढ्ढा खुदवाकर विधिक के अनुसार विनष्टिकरण किया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास