बलिया। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक विनय कुमार राय और आबकारी निरीक्षक संदीप कुमार यादव की संयुक्त टीम द्वारा कदम चौराहा थाना कोतवाली बलिया क्षेत्र में छापेमारी के दौरान नकली कुल 1605 टेट्रा कवर 8 PM ब्रांड का बरामद किया गया तथा एक मभियुक्त छितेश्वर प्रसाद को हिरासत में लिया गया और थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कारवाई की गई । इस कार्यवाही मे स्थानीय पुलिस बल के लोग भी शामिल रहे। आप को बताते चले कि छितेश्वर प्रसाद सरकारी शराब के होलसेल अनुज्ञापी है। सूत्रों की माने तो अनुज्ञापी के घर से टेट्रा कवर 8 PM ब्रांड का दो बैग में बरामद किया गया है। बहरहाल पकड़े गए अनुज्ञापी से पूछताछ जारी है। वही आबकारी अधिकारी की माने तो इससे इंकार नही किया जा सकता कि अवैध नकली शराब बनाने के लिए इसे लाया गया था।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 15, 2026ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट,पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Breaking_NewsMay 15, 2026युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर
Breaking_NewsMay 15, 2026विभिन्न मांगों को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन
सम्पादकीयMay 15, 2026उड़ीसा से श्रावस्ती जा रही गांजे की खेप पकड़ी गई, पुलिस ने एक तस्कर दबोचा
