सोनभद्र। युवा भारत ट्रस्ट द्वारा सदर ब्लॉक के देवरी खुर्द गांव में विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर गौरैया के लिए दाने व पानी के इंतजाम कर गौरैया संरक्षण का संकल्प लिया गया। प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभ कान्त पति तिवारी एंव शिवशंकर तिवारी ने कसोरे में पानी भर कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सौरभ ने बताया कि उनके टीम के द्वारा लगभग एक दशक से यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी सुरुआत आज के ही दिन विश्व गौरैया दिवस पर हर वर्ष की जाती है, जो पूरे गर्मी भर चलती है। उन्होंने कहा कि पक्षी बेजुबान होते हैं और अपनी भावना किसी से व्यक्त नही कर सकते। इसलिए मानव होने के नाते यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम आगे आएं और इन बेजुबानों की मदद करें। राजकुमार, रमेश यादव एवं नितेश तिवारी ने कहा कि गौरैया घर-आंगन की रौनक है। जिससे घर चहकता रहता है और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टिकोण से भी गौरैया बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हम सभी को मिलकर थोड़ा समय गौरैया के लिए जरूर निकलना चाहिए। दीपक, राहुल यादव एंव बिट्टू तिवारी ने कहा कि संगठन के द्वारा जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में गौरैया संरक्षण अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत उनके लिए जगह-जगह दाने,पानी और आश्रय स्थल की व्यवस्था की जायेगी। उक्त अवसर पर सक्षम त्रिपाठी, शिवांश, सार्थक आदि लोग उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार