अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को पति और हॉलिवुड सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ भगवान श्री रामलला के दर्शन किए। 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सौभाग्य है कि प्रभू श्री रामलला के दर्शन हुए। प्रियंका पीले रंग की साड़ी में नजर आईं, जबकि निक सफेद रंग के कुर्ता-पायजामे में दिखे। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे प्रियंका अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से सीधे कार से राम मंदिर पहुंचीं। रामलला के पुजारी प्रदीप दास ने प्रियंका और उनके पति को रामनामा पहनाकर स्वागत किया। फिर तिलक लगाया और प्रसाद दिया। इसके बाद प्रियंका ने पति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन किए।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
