फतेहपुर। यमुना नदी में नहाने गए तीन दोस्त इसी दौरान नहाते समय अचानक नदी में डूब गए। डूब रहे युवकों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गौतखोरों की मदद से कई घंटी की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला लेकिन जब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के औगासी यमुना घाट में तीन दोस्त नहाने गए थे तभी अचानक तीनों दोस्त अचानक नहाते समय यमुना में डूब गए ,डूब रहे लड़कों की चीख पुकार सुनकर आसपास ले लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला जिसमे थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 20 वर्षीय स्वतंत्र उर्फ इशू और देवलान गांव निवासी 19 वर्षीय विवेक की मौके पर मौत हो गई और देवलान गांव निवासी 21 वर्षीय विमल की हालत गंभीर देखते हुए नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया लेकिन हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर दिया है जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद मृतक युवकों के घर पर मातम छा गया ।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर