(रिपोर्ट संजय सिंह)
सोनभद्र। आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन, गांजा, शराब) तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारु द्विवेदी के निर्देशन में आज गुरूवार को समय 10.15 बजे एसओजी व थाना हाथीनाला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान हाथीनाला-रेनूकुट बार्डर से एक अदद स्वीफ्ट डिजायर कार से 170 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये) व हेरोइन बिक्री के 55 हजार रुपये बरामद कर मौके से 03 नफर हेरोइन तस्कर आकाश सोनकर पुत्र प्रेम लाल सोनकर उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी चण्डी होटल थाना रॉबर्ट्सगंज, रिजवान अंसारी पुत्र इकराम अंसारी उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी बनकट मोड़ थाना अनपरा,अजीत कुमार पुत्र निर्मल सिंह मौर्या उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी ओदार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथीनाला पर मु0अ0सं0-14/2024. धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तगणों के विरुद्ध टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है पूछताछ करने पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण ने बताया कि हम लोग बाराबंकी के तस्कर मो0 रिजवान उर्फ अंकल से हेरोइन खरिदकर यहां लाकर फूटकर में बेचते हैं। हेरोइन का पैसा ज्यादातर कैस व कुछ ऑनलाइन भी मो0 रिजवान उर्फ अंकल को भेजे हैं। गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना हाथीनाला, निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा प्रभारी एसओजी टीम, उ0नि0 प्रेमशंकर मिश्रा थाना हाथीनाला हे0का0 जगदीश मौर्य, हे0का0 शशि प्रताप सिंह, हे0का0 सतीश पटेल, कां0 प्रेम कुमार चौरसिया, कां0 जय प्रकाश सरोज एसओजी टीम , हे0का0 तेरसू यादव, हे0का0 विनोद यादव, हे0का0 विश्वशंकर उपाध्याय थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान