कोल्ड ड्रिंक से भारी डीसीएम ट्रक अनियंत्रित हो पलटी, बाल बाल बचा चालक

Share

रवि सिंह

सोनभद्र । विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडीह गांव में भोर में लगभग चार बजे राष्ट्रीय रिवा रांची राज्यमार्ग एन एच 39 पर स्थित अरविंद कुमार यादव के घर के पास डीसीएम गाड़ी नंबर यूपी UP 78FT9125 डीसीएम जो cold drink लदी थी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे डीसीएम चालक बाल बाल बचा , डीसीएम चालक ने बताया कि हम इलाहाबाद से कोल्डरिंग लोड करके विन्ढमगंज मार्केट में ले जा रहे थे, जब हम विन्ढमगंज से लगभग एक किलोमीटर पीछे सलैयाडीह गांव के पास आए तो मुझे एकाएक नींद आ गया और हम अपनी गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाए इसके चलते रोड से दाहिने तरफ हमारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई । लेकिन भगवान की कृपा है कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। विन्ढमगंज निवासी नितिश कुमार ने बताया कि यह गाड़ी पर नौ टन माल लोड करके इलाहाबाद से विन्ढमगंज आ रहा था, और ड्राइवर ने हमारे पास फोन किया की गाड़ी पलट गई है। तब मै घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो 30% माल गायब हो चुका था और 30% मॉल फुटकर रोड पर बह चुका था । बाकी 40% अभी मौके पर मौजूद है। और हमने ट्रांसपोर्ट को सूचना कर दिए हैं। ट्रांसपोर्ट वाले घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *