रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी सोनभद्र । अमवार चौकी क्षेत्र के भीसुर गांव में मंगरहर नदी में शनिवार की दोपहर जब एक व्यक्ति शव उतराया देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ,सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बांस के सहारे शव को नदी से बाहर निकलवाया ,ग्रामीणों से जब शव का शिनाख्त करवाया तो मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामदयाल खरवार पुत्र देवधन के रूप में हुई | पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया | अमवार चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने बताया कि पीएम के बाद घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा| ग्रामीणों के मुताबिक राम दयाल कल दोपहर में जंगल से लकड़ी ढ़ो रहा था ,इसके बाद शाम से गायब था ,कुछ ग्रामीणों ने उसे जलमग्न पुलिया के सहारे मंगरहर नदी को पार करते देखा था , लोगों ने आशंका जताई कि पुलिया पर चलते समय वह धोखे से नदी में चला गया और नदी में उसकी डूबकर मौत हो गयी होगी|बताया जा रहा है कि मृतक डैम में जब से पानी भरना शुरू हुआ था तो ये चिंतित रहता था ,चूंकि ये घर जमाई था तो इसे कनहर विस्थापन पैकेज का लाभ भी नही मिल सका है|मृतक पांगन नदी किनारे अपने खेत में खेती किसानी कर जीवन यापन करता था | भीसुर गांव के पूर्व प्रधान संतोष यादव ने बताया कि मृतक के तीन पुत्र व चार पुत्रियां है ,सभी की शादी हो चुकी है|
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 11, 2026बलिया से रायपुर जा रहे परिवार की कार टैंकर में घुसी, महिला की मौत, 5 घायल
Breaking_NewsJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
सम्पादकीयJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
Breaking_NewsJune 10, 2026दो बहनों के विवाद के बाद किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम
