रवि सिंह
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा ग्राम के बैगा टोला स्थित ग्राम रन्नु निवासी युवक अपने भाई के ससुराल गमछे के सहारे घर के बढेर में फासी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रन्नू निवासी रमाशंकर 22 वर्ष पुत्र रामदेव अपने तीसरे नंबर भाई के ससुराल धनौरा विजय कुमार के घर सोमवार को दोपहर आया था। जहां भोजन किया ,कुछ घंटे बाद जब कमरा बंद देख भाई के सास के आलावा अन्य लोगो ने आवाज दिया लेकिन दरवाजा नही खुला तब किसी ने दरवाजे के छेद से देखा तो युवक का शव बढेर मे मृत अवस्था मे लटका हुआ है।घटना की सूचना ग्राम प्रधान सुभाष भारती के माध्यम से कोतवाली में दी गई जहा रात्रि में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।संदिग्ध परिस्थितियों मे युवक की हुई मौत की जांच पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार