
रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी। धनौरा स्थित कृषि मंडी में बारिश में खुले आसमान के नीचे सब्जी बेचने को किसान मजबूर है | पुराने जीर्ण शीर्ण हाट शेड के जीर्णोद्धार का काम कच्छप गति से चलने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है ऊपर से मंडी की नियमित सफाई भी नही हो रही है जबकि प्रतिवर्ष सफाई के नाम पर लाखों रुपये का टेंडर होता है | किसानों का कहना है कि मंडी उत्पादन शुल्क देने के बाद भी उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है|बारिश के दिनों में आकाशीय बिजली लगने का भय भी उन्हें बराबर सता रहा है|किसानों ने दोनों हाट शेडों को शेड लगवाकर जल्द के जल्द ठीक करने की मांग उठाई है! कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गयी तो वे आंदोलन करेंगे ,जिसकी पूरी जिम्मेदारी मंडी निरीक्षक की होगी।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 16, 2026किन्नर गुटों के बीच विवाद गहराया: जिला प्रशासन से लगाई गुहार, नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
उत्तर प्रदेशMay 16, 2026भाटी के बयान पर ब्राह्मण समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
सम्पादकीयMay 16, 2026खनन क्षेत्र में फिर दौड़ती मौत,टीपर ने कुचला, बाइक सवार MR की मौके पर दर्दनाक मौत
सोनभद्र न्यूज़May 15, 2026अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के डीएम चर्चित गौड़, कनहर सिंचाई परियोजना की धीमी प्रगति पर लगाई कड़ी फटकार
