(रिपोर्ट रवि सिंह)
सोनभद्र। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की हुई दर्दनाक मौत, सूचना पाकर मौकेपर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को जैसे ही हुई मचा कोहराम। बाइक पर सवार होकर तीनों युवक रेणुकूट मार्ग से म्योरपुर की ओर जा रहे थे की अचानक तेज रफ्तार से आ रही टैंकर ने एक ही बाइक पर सवार तीनों युवकों को रौंद दी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जनपद स्थित हाथिनाला थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे के दौरान तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथीनला थाना क्षेत्र के हथवानी में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक अपने घर की ओर जा रहे थे की रेणुकूट की ओर से आ रही तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हे सामने से टक्कर मार दी घटना में बाइक पर सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड दिया। सूचना पाकर पहुंची थाना हाथीनाला पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लिया वहीं तलाशी के दौरान मृतकों के जब से मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई श्रीनाथ के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी मामले की जानकारी पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सीओ ओबरा चारु द्विवेदी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की वाराणसी – शक्तिनगर राजमार्ग पर हाथी नाला थाना से तकरीबन दो ढाई किलोमीटर दूर बाइक पर सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना से संबंधित टैंकर व चालक को चोपन थाना क्षेत्र में पकड़ किया गया है । संबंधित टैंकर चालक से पुलिस घटना को लेकर जानकारी लेते हुए विधिक कार्यवाई में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान