दुद्धी(रवि सिंह) -| कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में शुक्रवार की तड़के 4 बजे शौच के लिए रेलवे लाइन किनारे गयी विवाहिता की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी |अस्पताल के मेमो पर मिली सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|मृतिका का 6 महा पूर्व विवाह हुआ था|
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार पनिका ने बताया कि
25 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी कृष्णा रजवार निवासी झारोखुर्द शुक्रवार की सुबह4 बजे शौच के लिए निकली ही थी कि अचनाक ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गई|घटना के समय विवाहिता की सांसे चल रही थी कि अस्पताल पहुँचते और इलाज शुरू होते दम तोड़ दिया|घटना से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है| प्रधान ने बताया कि मृतिका का घर रेलवे लाइन किनारे है|
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
