सोनभद्र के शाहगंज में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रॉबर्ट्सगंज लोकसभा 80 सुरक्षित के प्रत्याशी रिंकी कोल के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, सपा गुंडों, माफियाओं, अपराधियों व दंगाइयों की फैक्ट्री है। साठ साल में कांग्रेस ने सिर्फ अपनी तिजोरी को भरा है। केशव मौर्या ने आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे। उन्हें राम मंदिर जाना स्वीकार नहीं। राम मंदिर के अगुआ रहे बाबू कल्याण सिंह को अपने आवास से 500 मीटर दूर श्रद्धांजलि देने नहीं गए, लेकिन माफिया मुख्तार अंसारी के कब्र पर फातिया पढ़ने 500 किलोमीटर से पहुंच गए थे। लोकसभा चुनाव को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा सामने आया है। पांचवें चरण की वोटिंग के पहले केशव प्रसाद मौर्य के आंकड़ों ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा 270 से अधिक सीटें पहले चार चरणों में जीत चुकी है और पंचावें चरण की 14 सीटों मे से 14 सीट भाजपा जीत रखी है। सरकार बनने के आंकड़े के पार बीजेपी?

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले चार चरण के चुनाव शानदार हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नजरिए से देखें तो पार्टी 270 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी हैं। लोकसभा में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा 272 है। केशव प्रसाद मौर्य के दावे के अनुसार, भाजपा लोकसभा में पूर्ण बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि पांचवें चरण का चुनाव जो चल रहा है, इसमें मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रति मतदाताओं का एक तरफा रुझान देख रहा हूं। उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 14 सीटें हैं। मुझे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि सभी 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिलेगी। इसमें रायबरेली भी शामिल है यहाँ से राहुल गांधी अपनी सीट से हार रहे है हम रायबरेली ही नहीं कन्नौज भी हमारा है ।

राहुल की हार का दावा
केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चुनाव हार रहे हैं। दिनेश प्रताप सिंह कमल के फूल चुनाव चिह्न पर चुनाव जीत रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है। मैं सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों से अपील करूंगा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान के तहत आपको जो वोट डालने का अधिकार मिला है। इसका प्रयोग करें। अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर जाएं। अपने मताधिकार का प्रयोग करके यह दिखाइए देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमें हर हाल में अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। डिप्टी सीएम ने मौसम का जिक्र करते हुए कहा कि गर्मी बहुत है। इसके बावजूद में सबसे अपील करता हूं कि वह वोट डालने जरूर जाएं। लोकसभा चुनाव 2024 ऐतिहासिक चुनाव है। भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। भारत को विकसित भारत बनाने का चुनाव है। गरीबी से मुक्त और बनाए गए लक्ष्य को हासिल करने वाले देश के रूप में विकसित करने का चुनाव है। एक लंबी छलांग लगाने का चुनाव है। इसलिए मतदान जरूर करें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान