रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं अनवरत जारी है। शुक्रवार को भी स्नेक बाईट के दो मरीज सरकारी अस्पताल लाये गए। पहली घटना ग्राम दुमहान में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवती को सांप ने काट लिया। 18 वर्षीय उर्मिला गोंड पुत्री मुसाफिर गोंड अपने घर के बाहर बोरिंग पर कपड़ा धो रही थी। इस बीच उसे अपने दाहिने पैर में किसी जंतु के काटने का एहसास हुआ। सांप काटने की उसे जरा एहसास नहीं हुआ उसने चींटी काट लिया जैसी बात परिजनों को बताई। थोड़ी देर बाद जब उसके दाहिने पैर में सूजन बढ़ने लगा तो दुमहान में ही एक लोकल डॉक्टर को बालिका को दिखाया। लोकल डॉक्टर द्वारा जांच के दौरान युवती बेहोश होने लगी तो तुरंत उसे सांप काटने की बात बताते हुए सीएचसी दुद्धी ले जाने की बात कही गई। परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से उर्मिला को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विनोद सिंह द्वारा तत्काल विषय एंटी स्नेक वेनम लगाकर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। सर्पदंश की दूसरी घटना क्षेत्र के ग्राम झारोखुर्द में घटी। शुक्रवार की सुबह को सर्पदंश से एक महिला बेहोश हो गई। 47 वर्षीय मंजू देवी पत्नी महेंद्र कुमार अपने घर में घरेलू कार्य मे व्यस्त थी। इस बीच कोई अज्ञात सांप उसके पैर पर चढ़ गया जिसे वह महिला बेहोश हो गई। तत्काल परिजन एंबुलेंस को माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाए जहां चिकित्सकों के निगरानी में उसे भर्ती कर लिया गया।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
