रिपोर्ट रवि सिंह
सोनभद्र । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार की देर रात्रि एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई जिससे बाइक पर सवार पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय विपिन पुत्र जयप्रकाश व 50 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र गिरवर प्रसाद दोनों पिता पुत्र निवासी धनौरा एक ही बाइक से रेनुकूट स्थित हिंडाल्को से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे कि कटौली गांव में अचनाक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से जा टकराई। जिससे बाइक पर सवार पुत्र विपिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता जयप्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दुद्धी सीएचसी में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।वहीं मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास