देवरिया। आर्केस्ट्रा में बतौर नर्तकी का काम करने वाली दो युवतियों ने मंदिर में शादी रचा ली यह दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली है दोनों ने अपनी शादी का पहले बाकायदा नोटरी शपथ पत्र बनवाया उसके बाद मंदिर में शादी की ऐसा बताया जाता है कि यह दोनों युवतियां दो वर्षों से एक ही साथ पति-पत्नी की तरह रहती थी आपको बता दे कि भाटपार रानी थाना क्षेत्र के चनूकी गांव में एक युवक आर्केस्ट्रा चलता है इस आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो नर्तकिया आपस में इतना नजदीक हो गई की दोनों आपस में अपना दिल दे बैठी दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल के अक्षय नगर कॉलोनी की रहने वाली बतायी जा रहीं है यह दोनों आपस में पति-पत्नी की तरह रहती थी इन दोनों ने मझौली राज में प्रसिद्ध भांगड़ा भवानी माता के मंदिर में अपनी शादी रचा ली जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है दोनों की शादी पंडित ने मंदिर में मन्त्रोंचार के साथ बिधि विधान से कराया दोनों ने आपस में एक दूसरे को वरमालाएं भी डाली और एक युवती ने दूसरी युवती के मांग में सिंदूर भी भरी वही देखने को मिला कि एक युवती वर के ड्रेस यानी शेरवानी और सर पर टोपी तो वही दूसरी युवती ने शादी के जोड़े यानी साड़ी पहनी थी य़ह समलैंगिक शादी पूरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है इस शादी को देखने के लिए मंदिर में लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
