निकली कलश यात्रा, कलश स्थापना के साथ मारुति नंदन महायज्ञ  शुरू

Share

राजेश पाठक

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर से शनिवार को 51 की संख्या में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया, जहां कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ  शुरू हो गई। जिसका समापन 14 जुलाई को गरीब कन्याओं की शादी के साथ होगा। शिव शक्ति की रथ पर निकली झांकी, धवज के साथ निकाली झांकी, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन आकर्षक रहा।  हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शनिवार को 51 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब पहुंची, जहां से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया। कलश स्थापना के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई। यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की गई। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए मारुति नंदन महायज्ञ एवं निर्धन कन्याओं की शादी कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।  प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यह भी बताया कि गरीब कन्याओं की शादी 14 जुलाई को होगी, कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए अयोध्या के महंत कमल नयन दास जी महाराज व प्रयागराज के महंत बलबीर गिरी जी महाराज भी आएंगे।  प्रहलाद मौर्या,वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक,  बिरजू दास, मनोज केसरी, राम खेलावन मौर्या, संत सूरज महाराज, इन्द्रपति पाण्डेय, जगरनाथ महाराज, परमानंद महाराज, संयोजक शिव शक्ति महिला मंडल सुशीला पाठक,  साध्वी बिमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की सविता देवी, संगीता देवी, कालो देवी, हीरा सिंह, सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, लखपत सेठ आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पन्नूगंज पुलिस की निगरानी रही।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *