संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत आज गुरूवार की भोर मे ग्राम पंचायत कुरा के मुसही चरका टोला में डायरिया पीड़ित कक्षा 9 की एक छात्रा की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुसही चरका टोला पर संजना शर्मा पुत्री अरविंद शर्मा उम्र 14 साल को उल्टी-दस्त की दिक्कत होने पर परिजन पहले जिला चिकित्सालय लोढ़ी में उसका इलाज कराते रहे। हालत ठीक न होने पर परिजन उसे रेफर कराकर बेहतर इलाज हेतु वाराणसी लेकर जा रहे थें लेकिन छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दी। परिजन उसे लेकर घर वापस आ गए छात्रा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। वह जय ज्योति इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ती थी छात्रा की मौत की खबर विद्यालय को मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई तथा शोक में विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
