रिपोर्ट रवि सिंह

(दुद्धी सोनभद)। समाधान दिवस में दुद्धी विधुत उपखंड कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत दर्जनों मीटर रीडर एकजुट हो कर चार माह के बकाए वेतन और 32 माह के ईपीएफ न मिलने से क्षुब्ध होकर तहसील प्रांगण में खूब नारेबाजी कर शिकायती पत्र जिलाधिकारी के नाम दिया और संबंधित एजेंसी से वेतन दिलाने की मांग किया, इस दौरान मीटर रीडर दुलारचन्द यादव,गुलशन कुमार चन्दन पाल, राहुल गुप्ता,विरेन्द्र कुमार,दिलीप कुमार, विनय कुमार, पंकज कुमार आदि ने कहा कि हम लोगो की दयनीय स्थिति हो गई है!और अब मीटर रीडर कार्य करने में हम असमर्थ है।जब तक हमारी समस्या का समाधान नहीं हो जाता है!तब तक सभी मीटर रीडर बिलिंग के कार्य को बंद रखेंगे। इस मौके पर राकेश चौरसिया,दिलीप कुमार,अमित कुमार, अनिल कुमार,सत्येंद्र कुमार यादव,वजीत कुमार, सहित अन्य मीटर रीडर मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान