(रिपोर्ट रवि सिंह)
सोनभद्र। विंधमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते 11 मार्च को विंढमगंज भाजपा मंडल के विभिन्न गांव से लगभग 310 ग्रामीणों का जत्था अयोध्या धाम में भगवान श्री राम के दर्शन हेतु जाने के दौरान एक बस दुर्घटना की शिकार हो गई । दुर्घटना में एक दर्शनार्थी युवक की मौत हो गई थी, और कई घायल हो गए थे। मृतक परिवार एवं घायलों के परिजनों से मिलने हेतु आज दोपहर लगभग 12:00 बजे भाजपा के आयुष स्वतंत्र प्रभार मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु , राज्यसभा सांसद राम सकल, राजमंत्री संजीव गोंड, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा नेता गणों का काफिला मेदनीखाड़ मृतक के निवास स्थान पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया और मृतक परिजनों का ढाढस बांधते हुए,उन्हें संबल प्रदान हुए दुखी परिवार में सभी भाजपा नेता सम्मिलित हुए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने घायल पांचू राम पटेल के आवास व मृतक अशोक कुमार के परिजन व उनकी माता रीमा देवी जो घायल है।उनसे से मिल कर कहा कि यह एक अनहोनी ही है। बस की दुर्घटना हो गया, जबकि बिंढमगंज मंडल से आठ बस का काफिला भगवान श्री राम के दर्शन हेतु निकला था। इस दु:ख की घड़ी में हम व भाजपा के सारे लोग आपके साथ खड़े हैं ,आप सभी लोग भाजपा के जुझारू सदस्य हैं । आपके संपूर्ण स्वस्थ होने तक का इलाज व सारी व्यवस्था करने के लिए हम लोग आपके साथ खड़े हैं। आपको इलाज के दौरान होने वाली समस्या से नहीं जूझने दिया जाएगा, जहां तक हो सकेगा । आपका इलाज व आर्थिक सहयोग हम लोगों के द्वारा करने का पूरा प्रयास रहेगा । इस दु:ख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार आप सब लोगों के साथ है। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, मानसिंह, अमरेश पटेल ,राम सुंदर निषाद ,जीत सिंह खरवार, सोना बच्चा,श्रवण सिंह गौंड, राजन चौधरी ,राज वर्मा, दिलीप पांडे संजू तिवारी , रामविचार गोंड, राम लखन गौड़, राकेश केसरी भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद संजय गुप्ता राम प्रसाद यादव मकसूद आलम सहित दर्जनों भाजपा के लोग मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
