रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के ग्राम जपला के बघबियानी टोला में मंगलवार की शाम 7:30 बजे घर के इकलौते चिराग की विद्युतस्पर्शघात से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि 10 वर्षीय कृष्णा गोंड पुत्र सुरेश गोंड निवासी झोझवा बभनी कक्षा 3 का छात्र था।

शाम को अपने दोस्तों के यहां से पढ़ाई करके वापस घर आया,इस बीच मंगलवार के शाम को घर में लगे स्टेण्ड पंखे में नंगे पांव तार को पकड़ लिया जो पहले से कटी हुई थी,शायद इस वजह से धारा प्रवाह पंखे में चिपक गया,थोड़ी देर बाद घर के लोग उसे जमीन पर गिरे हुए देखे, तो चिखने चिल्लाने लगे और किसी तरह से घर में जा रही बिजली की सप्लाई को रोक दिया,और कृष्णा को कमरे से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से नाना भैया राम गोंड द्वारा कृष्णा को सीएचसी दुद्धी लाया गया। ड्यूटी मे तैनात चिकित्सक डॉ मनोज इक्का ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। और अस्पताल के मेमो से कोतवाली को सूचना दिया,नाना भैयाराम गोंड ने बताया कि करीब एक साल पहले उनका दामाद कृष्णा व उसकी मां नेहा को मारपीट का घर से भगा दिया था और खुद जाकर गुजरात में काम कर रहा है। विगत एक वर्ष से मेरी पुत्री नेहा अपने इकलौते पुत्र कृष्णा को साथ लेकर अपने मायके में ही रहती है,कृष्णा इकलौता चिराग था, जिसके मौत के बाद घर में मातम सा माहौल हो गया है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी