रिपोर्ट रवि सिंह
(म्योरपुर सोनभद्र ) नक्सली संचरण पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज दिनांक-10.07.2024 को क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चन्देल के नेतृत्व में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा मय पीएसी बल थाना क्षेत्रान्तर्गत के ग्राम करहिया व किरबिल के जंगलों में सघन कॉम्बिंग की गई ।

काम्बिंग के दौरान स्थानीय लोगों से वार्ता कर उन्हें मुख्य धारा में रहकर पुलिस का सहयोग करने व किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु प्रेरित किया गया, इस मौके पर थाना अध्यक्ष म्योरपुर चौकी इंचार्ज लीलासी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे l

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
