(रिपोर्ट रवि सिंह)
दुद्धी सोनभद्र। तहसील अंतर्गत वार्ड नंबर 10 निवासी वरुण जौहरी का रविवार दोपहर 3:30 बजे निधन ओम साइ हॉस्पिटल राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में हुआ,नीरज अलंकार आभूषण के प्रोपराइटर , जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर दुद्धी के संरक्षक एवं वार्ड नंबर 10 रामनगर के 5 बार सभासद स्वयं रहे एवंउनकी धर्मपत्नी भी 2 बार रामनगर की सभासद बनी दोनों पति-पत्नी रामनगर के सभासद रहे,साथ ही टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के फाउंडर कॉमेंटेटर अपने शानदार कमेंट्री से दर्शकों का मनमोह लेने वाले वरुण जोहरी के निधन से स्तब्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी अध्यक्ष अमरनाथ की अगुवाई में संकट मोचन मंदिर पर शोक सभा का आयोजन किया गया,जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिवारजनो को संबल प्रदान करने की कामना की गई ।

उनके द्वारा समाज में किए गए योगदान पर प्रकाश भी डाला गया । साथ ही उनके सहज सरल स्वभाव की प्रशंसा की गई । लगभग 64 वर्ष की उम्र में निधन ने व्यापारियों समाजसेवियों बहुत दुखी नगर वासियों को झगझोर कर रख दिया, आज दिन सोमवार को लगभग 11:00 बजे कनहर , ठेमा नदी के संगम तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया ।जिसमें सैकड़ो की संख्या में नगर वासी सहित, जन प्रतिनिधि अधिवक्ता पत्रकार एवं व्यापारिक गण मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार