संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रौप गांव में सोमवार की सुबह राजेश पुत्र रामकिशुन ग्राम रौप उम्र 18 वर्ष निवासी रौप स्थिति पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर मे कोहराम मच गया मौके पर पुलिस भी पहुची। सोमवार की सुबह गांव के चार पांच लड़के ट्यूब लेकर पोखरे में नाहा रहे थे साथ मे राजेश भी नाहा रहा था ट्यूब से नहा रहे लड़के नहाते नहाते आगे निकल गये राजेश जैसे ही बाहर निकलने के लिए मुड़ा वैसे ही गहरे पानी मे चला गया साथ मे नाहा रहे लड़के शोर मचाने लगे जब तक ग्रामीण दौड़ कर आते तब तक राजेश गहरे पानी मे डूब गया युवक को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है फोखरे में पानी ज्यादा होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी कम करने के लिए पोखरे की पानी निकाश द्वार की जेसीबी से खुदाई कराई गई मौके गोताखोर की टीम नही पहुची थी जिसको लेकर जनता में भारी आक्रोश भी था जिसके लिए जनता ने रोड जाम कर दिया शाम को चोपन थाना से मल्लाहों की टीम ने आकर अथक प्रयास कर तालाब में डूबे बालक के शव को बाहर निकाला शव बाहर निकलते ही ग्रामीणों एवं परिजनों ने शव को घेर लिया चौकी प्रभारी चुर्क उप निरीक्षक सुनील कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिए।

Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर