रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धीसोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीपरडीह के पुलपुलवा नाला में खेत में बुधवार की सुबह 6:30 बजे एक अर्ध विक्षिप्त अधेड़ महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया । गेहूं के खेत में गेहूं की कटाई कर रहे ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो तुरंत ग्राम प्रधान को सूचना दिया सूचना पाकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली को फोन कर गेहूं के खेत में महिला का शव मिलने की घटना बताई |थोड़ी देर बाद कस्बा इंचार्ज प्रभारी राम अवध सिंह अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और मृतिका की पहचान कराई तो 80 वर्षीय मांकुवर पत्नी बलदेव ग्राम दुम्हान के रूप में हुई। अधेड़ महिला लोगों के दरवाजे दरवाजे मांग कर खाती पीती थी, मृतिका के भतीजे देवशाय ने शव को देख पहचान किया। और आशंका जताया कि कड़ी धूप में अधेड़ शायद पिपरडीह से बराईडाड की ओर जा रही होगी । इसी दरमियान धूप से उसकी मौत हो गई |पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया एवम पुलिस ने परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई में जुड़ गई है।


Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
