रिपोर्ट रवि सिंह
दुद्धी, सोनभद्र। भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व में छात्रों ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन महाविद्यालय में स्वच्छता, सफाई, पुस्तकालय की अव्यवस्था, खेलकूद की कमी और छात्रों के समग्र विकास की अनदेखी के विरोध में किया गया।

आंदोलन का नेतृत्व एबीवीपी के नगर मंत्री राजन सोनी, नगर मंत्री विशाल तिवारी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष पीयूष कसेरा, और अन्य छात्र नेताओं जैसे अभय यादव, जितेंद्र साहू, आदित्य पटेल, दिलीप सिंह, भूपेंद्र यादव, और उपेंद्र कुमार ने किया। जिला संगठन मंत्री नरेंद्र दुद्धी भी इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल रहे। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से तत्काल खेलकूद और शैक्षणिक सुविधाओं में सुधार की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक और विकासात्मक सुविधाएं मिल सकें। प्रदर्शन ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें समय पर पूरी नहीं की गईं, तो प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। नगर मंत्री राजन सोनी ने कहा, “यह प्रदर्शन छात्रों के हक और उनके भविष्य के लिए है। हम तब तक संघर्ष करेंगे, जब तक हमारी सभी 22 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हो जातीं।” प्रदर्शन के बाद, एबीवीपी ने स्पष्ट किया कि वे छात्रों के अधिकारों और उनके विकास के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान