गाजियाबाद। नोएडा में एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि देश में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है उसे जनता नाराज हुई है महंगाई से लेकर की बेरोजगारी और किसान को सुविधा यह दे नहीं पाए है. उसका परिणाम यह होगा कि उत्तर प्रदेश में ही नहीं देश में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी हार होने जा रही है। अखिलेश यादव ने महिला विधायक को लेकर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जब नोएडा पहुंचे तो उनका डीएनडी पर सपा के महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया इसके बाद भी सेक्टर 37 में पूर्व कुलपति सत्यामित्र दुबे के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

अखिलेश यादव ने सेक्टर 73 स्थित सर्फाबाद गांव में हीरादई और कृष्णा सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया। अखिलेश यादव ने मूर्ति अनावरण के दौरान एक सभा को भी संबोधित किया। और कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार एक ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने का झूठा सपना दिखा रही है जबकि हकीकत इसके उलट है। निवेश के नाम पर भी उत्तर प्रदेश में झूठ बोला जा रहा है। लाखों करोड़ के एमओयू साइन किए गए लेकिन उसके दस प्रतिशत भी निवेश नहीं आया। उनका काम है झूठे सपने दिखाना । उन्होने कहा कि नीति, नियत, नाकामयाबी के कारण उत्तर प्रदेश में ही नहीं देश में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी हार होने जा रही है। अखिलेश यादव ने महिला विधेयक को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि महिला विधेयक ले जनता और खासकर माता बहनों को धोखा दिया गया. जिसमें पिछले शामिल न हो अल्पसंख्यक मुस्लिम बहनें शामिल न हो तो वह कैसा आरक्षण दे रहे हैं आप. आधा अधूरा काम किया वह भी वह लागू नहीं होगा. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का दिया हुआ संविधान को लगातार यह चोट पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीटों को लेकर किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब देश की जनता भाजपा की सरकार को हटाना चाहती है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
