अरविन्द दुबे /गिरीश तिवारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के संयुक्त टीम द्वारा थाना चोपन अन्तर्गत रेलवे स्टेशन, कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति रोकहेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत दो बच्चों को बाल भिक्षा वृत्ति से कराया गया मुक्त। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल भिक्षावृत्ति करते हुये पाए जाने वाले बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने हेतु प्रत्येक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रभावी कार्य योजना पर कार्य गतिमान है। वहीं जनपद में बाल भिक्षावृत्ति पर रोक लगाते हुए कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है।नीलू द्वारा बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण से सम्बंधित सूचना तत्काल चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर (1098) पर सूचित कर सकते है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन द्वारा बताया गया की मिशन शक्ति 5.0के अंतर्गत यह विशेष जागरूकता एवं रेस्क्यू अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाई जा रही है। रेस्क्यू टीम मे जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से नीलू यादव प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से मुख्य आरक्षी धनंजय यादव एवं आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक
Breaking_NewsMarch 30, 2026रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप
Breaking_NewsMarch 30, 2026सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर