मेधावी छात्रा एक दिन के लिए बनी सांकेतिक एसपी

Share

सोनभद्र। शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्ररेणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरुकता लाने के क्रम में आज आदर्श इण्टर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज की ग्यारह वीं कक्षा में अध्ययनरत एक मेधावी छात्रा कुमारी दीक्षा केशरी पुत्री धीरज केसरी को सांकेतिक रूप में “एक दिन की पुलिस अधीक्षक सोनभद्र” बनाई गयी । पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में सांकेतिक पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय पर अपनी समस्या लेकर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । आपको बता दे कि मेधावी छात्रा को एक दिन का सांकेतिक रूप से पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, वह समय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने के बाद आने वाले फरियादियों की फरियाद सुनी। आपको बता दे की जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर मेधावी छात्र-छात्राओं को एक दिन का अधिकारी नियुक्त करके उनके प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जाता है, जिसे लेकर आज जनपद सोनभद्र के चुर्क स्थित पुलिस लाइन परिसर में 1 दिन के लिए मेधावी छात्रा को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। छात्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों की फरियाद सुनी और उसके निस्तारण के लिए निर्देश दिया। जिला प्रशासन के इस कार्य प्रणाली को लेकर लोगों में काफी सराहना की जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के साथ पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहें।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!