जनपद सोनभद्र के साइबर क्राइम पुलिस थाना ने फ्रॉड हुए 98000 /- रुपये आवेदक के मूल खाते में कराये वापस-
सोनभद्र -(गिरीश तिवारी, अरविंद दुबे)-पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद सोनभद्र द्वारा आवेदक मनीष कुमार पटेल पुत्र सत्यनारायण सिंह निवासी ब्रह्मनगर थाना रॉबर्टसगंज जनपद सोनभद्र के साथ 98000/- रुपये का साइबर फ्राड हुये धनराशि की जांच के क्रम में प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना सोनभद्र के नेतृत्व में साइबर टीम के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये आवेदक मनीष कुमार पटेल उपरोक्त को 98000/- रुपये की धनराशि को उनके बैंक के मूल खाता में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। जिस पर आवेदक मनीष कुमार पटेल द्वारा साईबर क्राइम पुलिस थाना तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरि-भूरि प्रंशसा की गई।
Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक