रिपोर्ट रवि सिंह
सोनभद्र l दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी तथा बार संघ व सिविल बार संघ के अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि दुद्धी को जिला बनाये जाने की मांग पिछले तीन दशक से किया जा रहा है और 30 घण्टे का भूख हड़ताल भी किया जा चुका है। इसके साथ ही दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा कर रहा है और सरकार को भारी मात्रा में रेवेन्यू दुद्धी से मिलता है फिर भी दुद्धी को जिला नही बनाया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए। इस अवसर पर पूर्व बार संघ अध्यक्ष रामपाल जौहरी, अधिवक्ता प्रभु सिंह कुशवाहा,अजय रातनेन्द्र, कैलाश कुमार गुप्ता, विष्णुकांत तिवारी, अधिवक्ता छोटेलाल, दिनेश कुमार, राकेश कुमार अग्रहरी, सन्नो बानो, अमरावती देवी, सुधीर कुमार, श्रीचंद सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण व मोर्चा के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
