संवाददाता–संजय सिंह
सोनभद्र: थाना राबर्ट्सगंज चौकी चूर्क क्षेत्र अन्तर्गत सिलथरी गांव के पास पहाड़ी पर लावारिस हाल मे एक दिन की नवजात शिशु (बालिका) पायी गयी है जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा प्राप्त होने के उपरांत तत्काल जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के टीम द्वारा मौके पर पहुच कर नवजात शिशु को अपने अभिरक्षा मे लेते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है टीम द्वारा बताया गया कि नवजात शिशु के स्वस्थ होने के उपरांत बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। टीम द्वारा मौके पर उपस्थित सभी लोगों को बताया गया कि यदि इस प्रकार की घटना होती है तो तत्काल सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचित किया जा सकता है मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, वन स्टॉप सेंटर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह, चाईल्ड हेल्पलाइन से केसवर्कर बजरंग सिंह सहित पुलिस टीम रही मौजूद।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार