यूपी के कौशांबी में बीते शुक्रवार को जमीनी विवाद में तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना में शामिल नामजद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही अभी भी तीन आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना में आरोपियों ने ससुर, दामाद एवं गर्भवती बेटी की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के कई घरों एवं वाहनों में आग लगा दी थी। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल हो गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। एडीजी ने आरोपियों पर सा के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया था। पुलिस इसकी भी तैयारी कर रही है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गौस गांव के होरीलाल का पट्टे की बेशकीमती जमीन को लेकर विवाद था। बीते शुक्रवार को जमीनी विवाद में होरी लाल उसकी गर्भवती बेटी बृजकली एवं कोखराज थाना क्षेत्र के काकराबाद निवासी शिवशरण की गोली मारकर हत्या की गई थी। हत्या के आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी आरोपियों के कई घरों एवं वाहनों को आग के हवाले कर दिया था।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
