संवाददाता–संजय सिंह
चुर्क चौकी क्षेत्र के नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर 3 में जमीन पर कब्जे को लेकर नगर के दो पक्षों में मारपीट, पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि करीब कई माह पहले कुछ लोग जमीन खरीदे थे कुछ दिन पहले जमीन के कब्जे को लेकर लड़ाई झगड़ा हुआ था परंतु प्रशासन ने दोनों पक्षों में सुलह समझौता कर दिया था पुनः आज सोमवार को जमीन को कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में पुनः मारपीट शुरू हो गया विरोध करते हुए उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट, पथराव किया गया वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि उक्त लोग अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने मारपीट में शामिल एक पक्ष से भुषन पांडे,गुंजा पांडे,घुंघर पांडे, काजल पांडे, दुसरे पक्ष से संजय केसरी,अंकुर केसरी, को 151के तहत चालान कर पुलिस मामले की जांच कर रही है
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी