श्रीराम राज्याभिषेक की भव्य झांकी सजी, आनंद उत्सव में डूबे भक्त

Share

सोनभद्र🙁AKD/गिरीश तिवारी)-
नगर के आरटीएस क्लब में आयोजित श्रीरामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के नौवें दिन भगवान श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मानस पंडाल को फूलों से सजाया गया और श्रीराम दरबार में दिव्य आरती के साथ भक्तिभाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।मंच आचार्य एवं संचालक आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए भगवान श्रीराम का तिलक कर राज्याभिषेक संपन्न कराया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक सहित समिति के संरक्षक, सदस्य और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार की सामूहिक आरती की।

इस दौरान व्यास श्री सूर्यलाल मिश्र ने गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस के उत्तरकांड की चौपाई“राज बैठे त्रैलोका हरषित भये गए सब सोका…”का भावपूर्ण पाठ किया। चौपाई के पाठ के साथ ही पंडाल में पुष्प वर्षा होने लगी, आतिशबाजी की गई और श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे।मुख्य व्यास ने भरत पीड़ा, भरत हनुमान मिलन, अयोध्या में आनंद उत्सव, श्रीराम का स्वागत, भरत मिलन, राम राज्याभिषेक, वेद स्तुति, शिव स्तुति, वानरों और निषादों की विदाई तथा रामराज्य के वर्णन से जुड़ी कथाओं का वाचन किया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।

महायज्ञ का समापन विधिवत हवन-पूजन के साथ किया गया।कार्यक्रम में सांसद छोटेलाल खरवार, समिति अध्यक्ष सत्यपाल जैन, संरक्षक इंद्रदेव सिंह, महामंत्री सुशील पाठक, अवधेश पांडे, अयोध्या दुबे, मिठाई लाल सोनी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, अजीत रावत, धर्मवीर तिवारी, किशोर केडिया, शिशु त्रिपाठी, रविंद्र पाठक, विमलेश पटेल, मन्नू पांडे, सुधाकर पांडे, हर्षवर्धन, शुभम शुक्ला, राजेश, चंदन चौबे, कुशल त्रिपाठी, तन्नू पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!