दुद्धी/सोनभद्र (रवि सिंह) कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मझौली एवं झारो मोड सुबह लगभग 8 बजे तेज रफ्तार में आ रही टाटा नेक्सोन कार जो मुर्धवा रेणुकूट की ओर से दुद्धी होते हुए प्रयागराज के लिए जा रही थी कि झारो मोड पर सड़क किनारे बने गड्ढे से अनियंत्रित हो बैर के पेड़ में टकरा गई, जिससे कार सवार चार लोग दुर्घटना के शिकार हो गए, जिसमें दो महिलाओं को गंभीर चोटे आई ,जिन्हें पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया ।
जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया, दुर्घटना के बाद सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने चोटिल हुए घायलों की जानकारी लिया एवं ग्राम प्रधान की मदद से सड़क किनारे बने उक्त गड्ढे को मिट्टी व गिट्टी डालकर भरवाया ,जिससे आगे दुर्घटना होने पर लगाम लग सके।
Author Profile

Latest entries
लोकप्रियMarch 30, 2026संघर्ष से सफलता तक,सोनभद्र की खुशबू सोनी बनीं बीडीओ, 26वीं रैंक से बढ़ाया मान
सोनभद्र न्यूज़March 30, 2026डाला मंडल में 3-4 अप्रैल को होगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार