डाला/सोनभद्र (गिरीश तिवारी)-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन अंतर्गत डाला चौकी पुलिस द्वारा मु0नं0 760/2005 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारण्टी को धारा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही के दौरान मुखबिर कि सूचना पर 20 वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र परमेश्वर प्रसाद निवासी नई बस्ती डाला को शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आशीष पटेल, कांस्टेबल मुकेश कुमार व महिला कांस्टेबल जोहरा बेगम मौजूद रही ।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 31, 2026मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से झुलसी महिला
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026तीर चला तो निशाना लगा, हुनर बोला तो मैदान गूंज उठा, सोनभद्र में तीरंदाजी का जुनून सिर चढ़कर बोला…
उत्तर प्रदेशMarch 31, 2026जाने तिरंदाजी में किसने मारी बाजी, देखे रिपोर्ट
Breaking_NewsMarch 31, 2026रात के सन्नाटे में दो मौतों का रहस्य, रंजिश या साजिश? डबल डेथ से सनसनी