(रिपोर्ट अरविन्द दुबे /गिरीश तिवारी)
सोनभद्र। विकास खंड चोपन के खैरहवां गांव में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सम्मान में एक चौपाल किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहब के सम्मान के ऊपर प्रकाश डालते हुए सीताराम केसरी ने कहा कि भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी ने लोकसभा में बाबा साहब का जो अपमान किया है वह असहनीय है उनको जनता से माफी मांगनी पड़ेगी।

जिसमें कार्यक्रम के दौरान ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष ईश्वर प्रसाद गोड़, पारस भारती, रमेश कुमार भारती, लालता प्रसाद भारती, जग बाली भारती, धर्मेंद्र कुमार, भारती गोलू राव, वीरेंद्र कुमार भारती, सुग्रीव भारती, अनिल कुमार भारती, महेश यादव, जगदीश प्रसाद, विमलेश भारती, बीरबल भारती, इतवारी देवी, इंद्रावती देवी, उसेरावती देवी, बटवा देवी, रामशरण, रामनारायण आदि सैकड़ो कांग्रेस कर्ताओं के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।

Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
