सोनभद्र: (अरविंद दुबे,गिरीश तिवारी)- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज शुक्रवार को थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के संयुक्त टीम द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाते हुए लोगों को जागरुक किया गया उक्त अभियान के साथ ही स्ट्रीट चिल्ड्रेन के चिन्हांकन व पुनर्वासन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है और सड़क/फुटपाथ जैसी परिस्थितियों में रहने वाले ऐसे सभी बच्चों की वास्तविक संख्या संबंधित डाटा को बाल स्वराज पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। सुधीर कुमार शर्मा एवं सुधा गिरी द्वारा बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर (1098) पर काल करके जानकारी लिया जा सकता हैं। टीम मे जिला बाल संरक्षण इकाई से सुधीर कुमार शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट से सुपरवाइजर सुधा गिरी, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास
सम्पादकीयFebruary 13, 2026तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त
सम्पादकीयFebruary 12, 2026रागिनी बनीं मिस फेयरवेल, विशाल को मिला मिस्टर फेयरवेल का सम्मान