सोनभद्र(गिरीश तिवारी)-होली के आगामी दिवस 15 मार्च को शिक्षकों की मांग पर जिला प्रशासन ने जनपद के सभी परिषदीय विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी के सार्वजनिक अवकाश तालिका के अनुसार 15 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित है। अतः जनपद में 15 मार्च को सभी कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में उक्त दिवस का अवकाश घोषित रहेगा।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी एवं महामंत्री इंदुप्रकाश सिंह ने अवकाश घोषित होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि 15 मार्च को अवकाश घोषित होने से प्रदेश के दूर कोने में उपस्थित शिक्षकों को होली के बाद विद्यालय आने में सुविधा होगी एवं वे निश्चिंत होकर पूरे उल्लास के साथ अपने परिजनों, मित्रों संग होली के पर्व का आनंद ले सकेंगे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 13, 2026लोहरा पावरहाउस के पास ट्रेलर में कार की टक्कर, युवक घायल
सम्पादकीयFebruary 13, 2026झंडा लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, वाराणसी रेफर
सम्पादकीयFebruary 13, 2026बाईक के धक्के से घायल बुर्जुग की बेहतर ईलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
सम्पादकीयFebruary 13, 2026नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास